Madhupur Red Cross Society Elections Mahendra Ghosh Secures Top Votes मधुपुर : महेंद्र घोष को मिले सर्वाधिक 285 मत, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMadhupur Red Cross Society Elections Mahendra Ghosh Secures Top Votes

मधुपुर : महेंद्र घोष को मिले सर्वाधिक 285 मत

मधुपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में महेंद्र घोष ने 285 मत प्राप्त किए। अरविंद यादव 262, मालती देवी 234 मतों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम रात को...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 22 April 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
मधुपुर : महेंद्र घोष को मिले सर्वाधिक 285 मत

मधुपुर प्रतिनिधि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मधुपुर अनुमंडल शाखा कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव में महेंद्र घोष को सर्वाधिक 285 मत प्राप्त हुए। वहीं अरविंद यादव को 262, मालती देवी 234, डॉ. अरुण गुटगुटिया 232, अवनी भूषण 225, प्रेम पाठक 225, दीपक मिश्रा 217, महेश बथवाल 207, विवेक बथवाल 201, हेमंत नारायण सिंह 201, मोहम्मद फैयाज कैसर 200, अरविंद कुमार 196, रामसेवक 196, अमित मोदी 190, गौरव कुमार 190, राजेश कुमार दुबे 188, शबाना खातून पिंकी 180, रंजीत कुमार डालमिया 179, ऐनुल होदा 171, लोकनाथ खंडेलवाल 159, सुचिता घोष 157, रंजन कुमार 156, आलोक कुमार पंडित 154, अजय कुमार पाठक 150, कन्हैयालाल कन्नू 150 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए। रविवार को संपन्न चुनाव का परिणाम मतगणना के बाद देर रात घोषित किया गया। वहीं सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष राजीव कुमार, अंचल अधिकारी यामुन रविदास, कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार पांडेय, बीडीओ अजय कुमार दास की उपस्थिति में विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण-पत्र दिया गया। पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई। अब नवनिर्वाचित 25 कार्यकारिणी सदस्य नये चेयरमैन, उपाध्यक्ष, सचिव समेत पूरी कमेटी का गठन करेंगे। कमेटी गठन के लिए तिथि की घोषणा नहीं की जा सकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।