Major Accident Averted in Deoghar Car Falls into Drain Two Injured बैद्यनाथपुर : नाली में गिरी कार, दो घायल, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMajor Accident Averted in Deoghar Car Falls into Drain Two Injured

बैद्यनाथपुर : नाली में गिरी कार, दो घायल

देवघर में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे नाली में गिर गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। दोनों की स्थिति सामान्य है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 9 April 2025 06:07 AM
share Share
Follow Us on
बैद्यनाथपुर : नाली में गिरी कार, दो घायल

देवघर, प्रतिनिधि नगर के बैद्यनाथपुर अवस्थित पानी टंकी के पास मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। एक कार अचानक सड़क किनारे नाली में चली गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार का चालक तेज रफ्तार में था और कार संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से उतरकर नाली में गिर गई। घायल लोगों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों का इलाज कराया गया। हालांकि दोनों की स्थिति सामान्य होने के कारण भर्ती नहीं किया। दोनों घायलों को हल्की चोटें आईं हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है। गाड़ी चालक व मालिक ने स्थानीय लोगों के सहयोग से क्रेन की मदद से गाड़ी हटवा ली। लोगों के अनुसार जहां घटना हुई वहां सौकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।