Police Launches Traffic Control Campaign in Madhupur to Address Jam and Traffic Issues शहर को जाम से मुक्ति के लिए वन-वे और नो-इंट्री नियमों पर जोर, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsPolice Launches Traffic Control Campaign in Madhupur to Address Jam and Traffic Issues

शहर को जाम से मुक्ति के लिए वन-वे और नो-इंट्री नियमों पर जोर

मधुपुर में पुलिस ने यातायात समस्याओं और जाम को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया गया। अभियान का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 17 April 2025 06:00 AM
share Share
Follow Us on
शहर को जाम से मुक्ति के लिए वन-वे और नो-इंट्री नियमों पर जोर

मधुपुर प्रतिनिधि पुलिस ने शहर में बढ़ रहे यातायात समस्याओं और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों में वन-वे और नो-इंट्री नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने टोटो, ऑटो, चारपहिया वाहन और टेंपो सहित कई वाहनें जब्त कर थाना ले गई। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर इंचार्ज राकेश कुमार रवि ने बताया कि यह अभियान शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है। वाहन चालकों द्वारा वन-वे नियमों की अनदेखी से यातायात अव्यवस्था बढ़ रही थी। ऐसे में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहन जब्त किए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद वाहन मालिकों को जुर्माना भरना होगा। भविष्य में नियम तोड़ने पर और भारी जुर्माना लगेगा। यह कार्यवाही ठीक एक दिन पहले चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के बाद की गई है। मंगलवार को पुलिस ने वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट, बीमा और परमिट की जांच की थी। वाहनों चालको को नियमों का पालन नहीं करने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा गया था। हालांकि, लगातार शिकायतों के बाद अब सख्ती बरती जा रही है। पुलिस की कार्यवाही से वाहन चालकों में खलबली मची हुई है। कई चालकों ने नियमों का पालन शुरू कर दिया है, जबकि कुछ अभी भी सतर्कता बरतने में कोताही कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान निरंतर चलाया जाएगा, ताकि शहरवासियों को दैनिक जाम और यातायात अव्यवस्था से स्थायी राहत मिल सके। पुलिस ने नागरिकों से भी नियमों का पालन करने और पुलिस को सहयोग करने का अनुरोध किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।