सड़क दुर्घटना में युवक घायल
जसीडीह में शुक्रवार देर शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम सुनील हेम्ब्रम है, जो चन्द्रमनडीह का निवासी है। उसे देवघर सदर अस्पताल में...

जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर मोड़ के समीप शुक्रवार देर शाम एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति बिहार के चन्द्रमनडीह थाना क्षेत्र का निवासी सुनील हेम्ब्रम है। जो अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल से चकाई की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मानिकपुर मोड़ के पास पहुंचा,अचानक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत जसीडीह थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल प्रारंभ कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण इस स्थान पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।