कुंडा : दो महिलाओं से दुष्कर्म, प्राथमिकी
देवघर में कुंडा थाना क्षेत्र के दो गांवों में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। दोनों पीड़िताओं ने अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और...

देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं से दुष्कर्म किया गया है। दोनों पीड़ित महिलाओं ने थाना में एक-एक युवक को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। पहला मामला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीया महिला ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी में जिक्र है कि थाना क्षेत्र के बसमत्ता निवासी आरोपी गुणधर मंडल ने घर में अकेली देखकर प्रवेश किया। डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपी पीड़िता के घर से बाहर निकल रहा था, उसने महिला को हो-हल्ला करने पर जान मारने की धमकी दी। घर से बाहर निकलने के क्रम में आरोपी को महिला के परिवारवालों ने देख लिया।
हो-हल्ला करने पर आरोपी ने परिवारवालों के साथ गाली-ग्लौज व मारपीट कर मौके से फरार हो गया। उसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी घरवालों को दी। उसके पश्चात महिला ने थाना में आवेदन देकर आरोपी गुणधर मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की 30 वर्षीया महिला ने कुसुमडीह गांव निवासी शरीफ अंसारी नामक युवक के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि आरोपी द्वारा पूर्व से ही गलत नजर रखा गया था। महिला के पति व अन्य लोग मजदूरी सहित अन्य काम करते हैं। सभी दिनभर घर से बाहर रहते हैं। महिला दिनभर बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। उसी का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक महिला के घर जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गयी। घटना के क्रम में महिला ने विरोध की तो मारपीट व गाली- ग्लौज करने लगा। इसकी जानकारी घर के बगल के निवासी को होते ही मौके पर पहुंचे। उस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके पश्चात महिला ने थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल दोनों मामले की जांच-पड़ताल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।