Unknown Vehicle Hits Man in Jharkhand Victim Hospitalized अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक घायल, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsUnknown Vehicle Hits Man in Jharkhand Victim Hospitalized

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक घायल

देवघर के जमुई जिला क्षेत्र में केलुवाडीह गांव के पास एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घायल व्यक्ति को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मां ने बताया कि मनोज बेसरा सामान खरीदकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 25 May 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक घायल

देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिला क्षेत्र अन्तर्गत चंद्रमंडी थाना के केलुवाडीह गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में खैरा गांव निवासी घायल मनोज बेसरा की मां मुन्नी मरांडी ने बताया कि पुत्र सामान खरीद कर बाइक से घर लौट रहा था। उसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।