रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग में होगी अक्षय तृतीया की खरीदारी
धनबाद में अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग में खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दान और धातु खरीदारी करने से मां लक्ष्मी की कृपा...

धनबाद, वरीय संवाददाता। अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल बुधवार को रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग में खरीदारी होगी। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। वेदाचार्य पंडित रमेश चंद्र त्रिपाठी बताते हैं की सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए प्रत्येक पुण्य का अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आदि काल में कई शुभ कार्य अक्षय तृतीया के दिन ही संपन्न हुए। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाले इस पर्व के दिन विशेषता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है भगवान परशुराम का जन्म भी इसी दिन हुआ था। दान पुण्य और धातु खरीदारी करने का दिन : खड़ेश्वरी मंदिर के पूजारी राकेश पांडेय बताते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन दान पुण्य और धातु खरीदारी करने की मान्यता है। कहा जाता है कि सोने चांदी व अन्य धातु खरीद कर घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। न सिर्फ धातु बल्कि लोग इस दिन वाहन और अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी करना भी पसंद करते हैं।
बॉक्स 1
मांगलिक कार्य की शुरुआत और खरिदारी का दिन : पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय तृतीया बुधवार के दिन पड़ रहा है। बुधवार के दिन शोभन योग का मिलना अति विशेष माना गया है। बुधवार बुद्ध ग्रह से संबंधित है, जो बुद्धि, संचार और ज्ञान और व्यापार का प्रतीक है। जबकी शोभन योग एक विशेष योग है जो किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के लिए उत्तम माना जाता है।
बॉक्स 2
पूजा और खरिदारी का शुभ मुहुर्त : इस वर्ष अक्षय तृतीया की तिथि 29 अप्रैल की शाम 5:31 बजे शुरू होकर 30 अप्रैल की दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी। पूजा का सबसे शुभ समय 30 अप्रैल को सुबह नौ बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा। इसी समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना सबसे फलदायक माना जाता है। वहीं स्वर्ण आभूषण खरीदना अक्षय तृतीया की सबसे पवित्र परंपराओं में से एक माना जाता है। इस बार सोना खरीदने के लिए 30 अप्रैल को सुबह 6:11 से दोपहर 2:12 बजे तक का समय बेहद शुभ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।