DAV Public School Mahuda Celebrates Founder Mahatma Hansraj s Birth Anniversary महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गई, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDAV Public School Mahuda Celebrates Founder Mahatma Hansraj s Birth Anniversary

महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गई

महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनिधि।महुदा, प्रतिनि

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 20 April 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
महात्मा हंसराज की जयंती मनायी गई

महुदा। डीएवी पब्लिक स्कूल महुदा के प्रांगण में शनिवार को डीएवी स्कूल के संस्थापक महात्मा हंसराज की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। मौके पर स्कूल परिसर में विशेष हवन तथा छात्र छात्राओं द्वारा भजन एवं भाषण के माध्यम से उनके जीवन चरित्र, कार्यकाल तथा अवैतनिक सेवा आदि पर विचार प्रस्तुत किया गया। विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों में उमंग कुमार सिंहा, तृप्ति रजक, पलक भट्ट, अनुष्का कुमारी, आर्यन बाग एवं सिवांस झां आदि शामिल थे। विद्यालय के तत्काल प्रभारी रवीन्द्र कुमार सिंह ने छात्रों से संकल्प करवाते हुए कहा कि उस महान तपस्वी, शिक्षाविद् हंसराज के विचारों एवं सिद्धान्तों को ध्यान में रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करें। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अलखदेव शास्त्री ने सभा की समाप्ति शांति पाठ के साथ की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।