IIT ISM Dhanbad Student Receives PhD Offer from Top US University with Full Scholarship संदर्भ को पीएचडी के लिए प्रति वर्ष 58 लाख देगा अमेरिकी विश्वविद्यालय, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIIT ISM Dhanbad Student Receives PhD Offer from Top US University with Full Scholarship

संदर्भ को पीएचडी के लिए प्रति वर्ष 58 लाख देगा अमेरिकी विश्वविद्यालय

आईआईटी आईएसएम धनबाद के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र संदर्भ सिंह को पर्ड्यू विश्वविद्यालय से पीएचडी करने का ऑफर मिला है। उन्हें पूर्ण छात्रवृत्ति मिलेगी, जिसमें प्रति वर्ष 70,000 डॉलर की वित्तीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 25 March 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
संदर्भ को पीएचडी के लिए प्रति वर्ष 58 लाख देगा अमेरिकी विश्वविद्यालय

धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र संदर्भ सिंह को शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालय से पीएचडी करने का ऑफर मिला है। संदर्भ के पीएचडी की पढ़ाई का पूरा खर्च पर्ड्यू विश्वविद्यालय यूएसए उठाएगा। पीएचडी के लिए उन्हें पूर्ण छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। पर्ड्यू विश्वविद्यालय को संयुक्त राज्य अमेरिका में छठा स्थान प्राप्त है।

मूलरूप से नई दिल्ली के रहने वाले संदर्भ सिंह को 70,000 डॉलर प्रतिवर्ष (लगभग ₹58 लाख) की कुल वित्तीय सहायता मिलेगी। इसमें उनकी ट्यूशन फीस, स्वास्थ्य बीमा और 30,000 डॉलर (लगभग ₹25 लाख) का स्टाइपेंड शामिल है।

संदर्भ पर्ड्यू विश्वविद्यालय में लिथियम बैटरी सिस्टम्स पर शोध करेंगे। वर्टिकल टेकऑफ एयरक्राफ्ट (ऊर्ध्वाधर टेकऑफ विमानों) के लिए सस्टेनेबल एविएशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विषय है। उनका चयन शोध कौशल और प्रभावशाली साक्षात्कार प्रदर्शन के आधार पर हुआ। संदर्भ पहले ही एक जर्नल पेपर प्रकाशित कर चुके हैं। वर्तमान में दूसरे शोध पत्र पर कार्य कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अलग विषय पर आधारित है।

महत्वपूर्ण यह है कि पर्ड्यू के अलावा संदर्भ सिंह को कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय (अमेरिका में सातवें स्थान पर है) सहित अन्य शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालयों से भी एडमिशन का प्रस्ताव मिला है। संदर्भ की इस उपलब्धि पर आईआईटी धनबाद ने खुशी जताई है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. सोमनाथ चट्टोपाध्याय, प्रो. एआर दीक्षित, प्रो. संदीपन दास समेत अन्य ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।