Illegal Mining Accident 35-Year-Old Woman Injured in Baghmara अवैध कोयला खदान के चाल धंसने से महिला हुई घायल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIllegal Mining Accident 35-Year-Old Woman Injured in Baghmara

अवैध कोयला खदान के चाल धंसने से महिला हुई घायल

बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघ

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 14 April 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
अवैध कोयला खदान के चाल धंसने से महिला हुई घायल

बाघमारा। बीसीसीएल के बंद पड़े डेको आउटसोर्सिंग माइंस से सटे फुलारीटांड़ आशाकोठी खटाल के समीप रविवार अहले सुबह अवैध खदान में गिरने से 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जबकि चर्चा है कि कुछ अन्य लोग भी आंशिक रूप से चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में महिला के परिजनों ने ईलाज के लिए धनबाद के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। घायल महिला फुलारीटांड़ आशाकोठी खटाल की रहने वाली है। जख्मी महिला के पैर व हाथ में पत्थर से दबने से गंभीर चोट आई है। कहा जा रहा है कि अहले सुबह चाल धंसने से वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। चर्चा है कि अवैध धंधेबाजों द्वारा अवैध खदान का मुंहाना खोलकर कोयला निकासी के दौरान यह घटना घटी है। रविवार की सुबह खदान का चाल धंसने की खबर के बाद दर्जनों लोगों ने उक्त स्थल से महिला को काफी मशक्कत के बाद निकाल कर आनन फानन में वाहन से ईलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गए। जबकि कुछ लोग स्थानीय क्लिनिक में इलाज कराया। स्थानीय मधुबन पुलिस भी घटना को लेकर पूछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।