Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPurushottam Express to Shift from New Delhi to Anand Vihar Due to Station Redevelopment
आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
धनबाद। पुरी-नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अब नई दिल्ली की बजाय आनंद विहार जाएगी। स्टेशन के पुनर्विकास के कारण यह निर्णय लिया गया है। ट्रेन की नई समय-सारणी के अनुसार, यह सुबह 3.50 बजे आनंद विहार...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 16 June 2025 05:11 AM

धनबाद। गोमो होकर चलने वाली पुरी-नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नई दिल्ली की बजाय आनंद विहार जाएगी। नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। जल्द आनंद विहार से इस ट्रेन के चलने की तिथि की घोषणा होगी। ट्रेन अभी सुबह चार बजे नई दिल्ली पहुंचती है। नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन सुबह 3.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्ली से अभी रात 10.40 बजे चलने वाली पुरुषोत्तम आने वाले दिनों में आनंद विहार से रात 10.50 बजे रवाना होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।