कोल इंडिया: छह लड़कियों ने यूपीएससी क्रैक किया
धनबाद में कोल इंडिया की निर्माण योजना के तहत, छह लड़कियों ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। इन लड़कियों के परिवारों की सालाना आय आठ लाख से कम है, फिर भी उन्होंने कठिनाइयों को पार किया। इनकी रैंकें 142 से...

धनबाद, विशेष संवाददाता। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। जी हां जज्बा हो तो आर्थिक स्थिति मायने नहीं रखता। कोल इंडिया निर्माण परिवार की छह लड़कियों ने यूपीएससी क्रैक कर मिसाल कायम की है। कोयला बहुल राज्यों की छह लड़कियों के परिवार की सालाना आय आठ लाख से कम है। कोल इंडिया ने सीएसआर की निर्माण योजना के तहत इनको एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। इनमें आदिबा अनाम अशफाक अहमद (142 रैंक), बुलकुंदे सबी श्रीकांत (517रैंक), सिमरन साहू (568 रैंक), साची जायसवाल (654 रैंक), प्रांजिली खांडेकर (683) एवं नायकेले भाग्यश्री राजेश (737 रैंक) शामिल हैं। ये सभी कोयला बहुल राज्यों से हैं। मालूम हो कि कोल इंडिया की ओर से कोल बियरिंग क्षेत्र की मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए निर्माण योजना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।