Emergency Health Services in Gadhwa Crippled by Malfunctioning 108 Ambulances खुद बीमार है मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने वाला 108 एंबुलेंस, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsEmergency Health Services in Gadhwa Crippled by Malfunctioning 108 Ambulances

खुद बीमार है मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने वाला 108 एंबुलेंस

जिलांतर्गत कुल 28 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के कारण खड़े हैं 12 जिलांतर्गत मरीजों को ससमय अस्पताल पहुंचाने वाला 108 एंबुलेंस आजकर खुद ही बीमार पड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 19 May 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
खुद बीमार है मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने वाला 108 एंबुलेंस

गढ़वा,प्रतिनिधि। जिलांतर्गत मरीजों को ससमय अस्पताल पहुंचाने वाला 108 एंबुलेंस आजकर खुद ही बीमार पड़ा है। जिलेभर में तैनान किए गए कुल 28 एंबुलेंस में 12 एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय से खड़े हैं। उसका सीधा असर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। उससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक एंबुलेंस गढ़वा-मेदिनीनगर मार्ग पर झूरा गांव के पास जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि गढ़वा से रेफर मरीजों को पलामू ले जाने के क्रम में रास्ते में ही एंबुलेंस खराब हो जाती है। उससे मरीज की जान सांसत में फंसी रहती है।

मरीजों और उनके परिजनों को बीच रास्ते में घंटों फंसे रहना पड़ता है। मालूम हो कि विभाग के मुख्य सचिव ने हाल ही में आश्वासन दिया था कि 15 दिनों के भीतर जिले की सभी एंबुलेंसों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। उसके बाद भी उस दिशा में जिम्मेदार एजेंसी सम्मान फाउंडेशन द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रहा है। आपात स्थिति में लोगों को रिजर्व वाहन कर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना पड़ रहा है। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडई का 108 एबुलेंस अस्पताल से एक किलोमीटर की दूरी पर एक झाड़ी के पास लंबे समय से पड़ा है। खराब हो जाने के बाद उक्त एंबुलेंस को अस्पताल से सटे एक झाड़ी के पास खड़ा कर छोड़ दिया गया है। एंबुलेंस चालक ने बताया कि खराबी की सूचना कई बार कंपनी को दिया गया। उसके बाद भी नहीं बनाया गया। एंबुलेंस को खराब रहने का असर सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी वाहन पर अधिक खर्च कर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। जिले में खराब सभी 108 एंबुलेंस को ठीक करने के लिए कंपनी को लिखा गया था। कुछ एंबुलेंस ठीक भी हुए हैं। जल्द ही सभी एंबुलेंस को ठीक करा लिया जाएगा। डॉ अशोक कुमार, सिविल सर्जन गढ़वा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।