सुबह उठते ही सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर चेहरे पर दी खुशी
गढ़वा में बुधवार सुबह भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की खबर से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद के अड्डों पर हमला किया, जिससे शहर में जोश और...

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा में बुधावार सुबह की शुरुआत आम दिनों जैसी नहीं थी। जैसे ही यह खबर आई कि भारत ने आधी रात आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर दी है तो लोगों में जोश और खुशी की लहर दौड़ गई। कार्रवाई पर लोग काफी उत्साहित और गदगद थे। रात के अंधेरे में जब दुनिया सो रही थी भारतीय वायुसेना के जांबाज पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकवाद के अड्डों पर निर्णायक वार कर रहे थे। कुछ जागे हुए लोगों को जैसे ही ऑपरेशन की भनक लगी सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं। सुबह होते-होते पूरा शहर इस खबर से झूम उठा।
भारत ने एक बार फिर बता दिया कि सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।