विश्वव्यापी संकट निवारण को घर-घर होगा गायत्री यज्ञ
मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री शक्तिपीठ के नेतृत्व में विश्वव्यापी संकट निवारण के लिए बैठक आयोजित की गई। आगामी बुद्ध पूर्णिमा पर एक समय में घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन सुनिश्चित किया गया।...

मंडरो। विश्वव्यापी संकट निवारण को बुधवार को मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर परिसर में गायत्री शक्तिपीठ (साहिबगंज) के मुख्य ट्रस्टी संजीत चौधरी एवं हरिहर मंडल के नेतृत्व में गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में आगामी बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व व्यापी संकट निवारण को अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से इस वर्ष भी विश्व गायत्री परिवार एक समय में एक साथ घर घर गायत्री यज्ञ होना सुनिश्चित है। मौे पर यज्ञ की विधि बताया । मौके पर सुप्रिया वर्णवाल,इना देवी, बिंदु कुमारी ,ललिता देवी, सुनीता वर्णवाल,प्रियंका देवी, सुषमा देवी, पूजा देवी, श्यामा देवी, आनंदी देवी, सरिता देवी,राधिका देवी,विभा देवी आदि मौजूद थीं
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।