नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप
फोटो संख्या एक: नाली निर्माण देखते भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप और अन्य जिला मुख्यालय के चिनिया रोड में निर्माणाधीन नाली में अनियमितता बरतने का आरोप

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित चिनिया रोड में नाली निर्माण में अनियमितता बरती ज रही है। सूचना मिलने के बाद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप निर्माण स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौतम नगर के पास नाली निर्माण में कोई मापदंड का पालन नहीं किया गया है। निर्माण घटिया स्तर का हो रहा है। नाहर चौक से कई गलियां रास्ते में पड़ेंगी। गली का माना मुख्य नाली में जाना चाहिए। उसका ख्याल नहीं रखा जा रहा है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को जानकारी देकर नाली निर्माण में सुधार की मांग की। मौके पर विभाग के जेई राकेश कुमार भी मौजूद थे। जेई ने भी स्वीकार किया कि नाली निर्माण में लगाई जा रही सामग्री सही नहीं है। उसका लेवल भी सही नहीं है। नाली निर्माण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर अखिलेश तिवारी, गौतम चंद्रवशी, सच्चिदा पांडेय, रामबरन पांडेय, रामा शंकर पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।