Jharkhand Congress President Keshav Mahto Kamlesh to Visit Garhwa for Key Meetings आज गढ़वा दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJharkhand Congress President Keshav Mahto Kamlesh to Visit Garhwa for Key Meetings

आज गढ़वा दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शनिवार को गढ़वा आएंगे। उनका स्वागत रंका मोड़ पर 12.30 बजे होगा। वे स्व. इंदिरा गांधी और डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 31 May 2025 06:07 AM
share Share
Follow Us on
आज गढ़वा दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

गढवा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का शनिवार को गढ़वा आगमन होगा। जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने बताया बताया कि दोपहर 12.30 बजे रंका मोड़ पर उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं पर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतीमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद एक बजे सर्किट हाउस में आगमन होगा। वहां वह जिले के पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष, नगर पंचायत और नगर परिषद के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पार्टी की मजबूती व विस्तार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।