सर्पदंश से महिला जख्मी
गढ़वा के खरसोता गांव में 29 वर्षीया अनीता देवी सांप के काटने से घायल हो गई। वह अपने घर से बगल के घर में जा रही थी, तभी सांप ने उसके पैर में काट लिया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 31 May 2025 06:06 AM

गढ़वा। कांडी थानांतर्गत खरसोता गांव निवासी कृष्णा मेहता की पत्नी 29 वर्षीया अनीता देवी सांप के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से बगल के घर में कुछ काम से जा रही थी। उसी बीच एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।