राजस्थान से गढ़वा लौटे पहलवानों का हुआ भव्य स्वागत
फोटो संख्या एक: गढ़वा स्टेशन पर पहलवानों का स्वागत करते समाजसेवी दौलत सोनी और अन्य लोग राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियो

गढ़वा, प्रतिनिधि। राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता फेडरेशन कप 2025 में झारखंड की महिला और पुरुष कुश्ती टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राज्य और गढ़वा का नाम रोशन किया। एक से चार मई तक चले मुकाबले में खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीते। उनमें 8 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। बुधवार सुबह उनके लौटने पर गढ़वा स्टेशन पर युवा समाजसेवी दौलत सोनी और उनके टीम के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। फूल-माला पहना मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया गया। युवा समाजसेवी दौलत ने कहा कि खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन गढ़वा के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में अंडर 15 में 40 किग्रा भार वर्ग में सोनम कुमारी, 45 किग्रा वर्गक में महक सिंधानिया, अंडर 17 में 70 किग्रा वर्ग में अनुराधा कुमारी, सीनियर 45 किग्रा वर्ग में सोनाली कुमारी, 70 किग्रा वर्ग में प्रियंका कुमारी, अंडर 17 में 55 किग्रा वर्ग में अभय कुमार, सीनियर 60 किग्रा वर्ग में गणेश कुमार यादव व 75 किग्रा वर्ग में पवन कुमार शामिल हैं। वहीं अंडर 17 में 65 किग्रा वर्ग में धीरज कुमार और 80 किग्रा वर्ग में नितेश कुमार ने रजत पदक जीता। उसी तरह अंडर 13 में 30 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक शिवानी कुमारी ने जीती। महिला टीम की प्रशिक्षक प्रियंका कुमारी और पुरुष टीम के प्रशिक्षक किशोर कुणाल रहे। स्वागत समारोह में पिंटू कुमार बंगाली, विवेक सिन्हा, शुभाष गोण्ड, छोटन गोंड, छोटू ठाकुर, अनिमेष कुमार, पवन सोनी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।