मारपीट की घटना में चार घायल
गढ़वा के परिहारा गांव में भूमि विवाद के कारण हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों में सिकंदर राम, उनकी पत्नी, पुत्री और पुत्र शामिल हैं। देवंती देवी ने आरोप लगाया कि उसके देवर ने जमीन पर गिट्टी...

गढ़वा। सदर थानांतर्गत परिहारा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में सिकंदर राम, उसकी पत्नी देवंती देवी, पुत्री सुप्रिया कुमारी और पुत्र अंकुश कुमार शामिल है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में देवंती ने आरोप लगाया कि उसके ससुर नागेश्वर राम 10 पूर्व उसे जमीन बांटकर दिए थे। उक्त भूमि में उसका देवर संदीप राम गिट्टी गिरा रहे थे। जानकारी मिलने के बाद देवंती उसे गिट्टी गिराने से मना करने गई तो संदीप उसके साथ मारपीट करने लगा।
मारपीट की घटना देखकर उसका पुत्र अंकुश कुमार बीच बचाव करने पहुंचा। उस दौरान उसे भी कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। उसके बाद उसकी बहन सुप्रिया कुमारी, सिकंदर राम भी पहुंचकर बीच बचाव करने लगे। उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।