Plantation Drive Celebrates World Environment Day at Babu Dinesh Singh University पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के जिम्मेवारी को बढ़ाता है: कुलाधिपति, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPlantation Drive Celebrates World Environment Day at Babu Dinesh Singh University

पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के जिम्मेवारी को बढ़ाता है: कुलाधिपति

फोटो संख्या दो: पौधारोपण करते कुलाधिपति दिनेश सिंह व अन्य बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वि

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 6 June 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के जिम्मेवारी को बढ़ाता है: कुलाधिपति

गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति प्रोफेसर एमके सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। मौके पर कुलाधिपति ने कहा कि पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेवारी की भावना को बढ़ावा देता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है। उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एमके सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिज्ञा है कि हम अपने पृथ्वी को स्वस्थ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर(डॉ)अजय भूषण प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार, ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, संपदा अधिकारी राकेश कुमार सिंह, कुलाधिपति के निजी सचिव पंकज कुमार सिन्हा, ट्रस्ट के सीईओ सुभाष कुमार और अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।