Severe Thunderstorm Brings Rain and Hail to Kharoundhi Causing Traffic Jam आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSevere Thunderstorm Brings Rain and Hail to Kharoundhi Causing Traffic Jam

आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि

रविवार को खरौंधी में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिसमें ओलावृष्टि भी शामिल थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला और एक पेड़ गिरने से खरौंधी-राजी करिवाडीह मुख्य पथ पर जाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 28 April 2025 04:58 AM
share Share
Follow Us on
आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि

खरौंधी। प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। उस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि होने लगी। उसी दौरान आंधी से खरौंधी-राजी करिवाडीह मुख्य पथ पर पेड़ गिर गया। उससे जाम लग गया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। वहीं पर सड़क के किनारे खड़ी टाटा सूमो पर गिरे पेड़ की चपेट में आ गया। उससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गिर गया से सूमो क्षतिग्रस्त हो गयी। उस दौरान कार में कोई नहीं था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।