कैंप का उद्देश्य जीवन मूल्यों को समझना और उसे अपने जीवन में उतारना है: सचदेवा
फोटो भवनाथपुर एक: समर कैंप के समापन पर छात्राओं को पुरस्कृत करते डीएवी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। विभागीय निर्देशानुसार परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर में चार दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि डीएवी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने मेडल एवं शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सिलेबस से हटकर ऐसे कई कौशल हैं जिन्हें हम सीखकर एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं। समर कैंप का उद्देश्य जीवन मूल्यों को समझना और उसे अपने जीवन में उतारना है। मौके पर डीएवी स्कूल के शिक्षक मोहम्मद अली ने बच्चों को काफी प्रोत्साहित किया। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश यादव के कहा कि बच्चे समर कैंप का काफी आनंद लिए।
एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किए। कैंप का उद्देश्य बच्चों में सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, नेतृत्व विकास, टीमवर्क, समस्या समाधान, शारीरिक साक्षरता को बढ़ावा देना, शारीरिक क्षमता, उसका संतुलन और कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए आत्मविश्वास को निखारना है। विभाग द्वारा ऐसा पहली बार किया गया। उससे छात्रों में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, शिक्षक अजय कुमार वर्मा, मनोरमा टोप्पो, चंद्रधन राम, कृष्ण कुमार रावत, सत्या कुमारी सहित स्कूली छात्राएं उपस्थित थीं। कई प्रतियोगिताओं में शामिल हुए बच्चे कैंप में बच्चे योगा, दौड़, कबड्डी, खो-खो, स्कीपिंग, कैरम, रंगोली, पेंटिंग, क्विज, भाषण, आर्ट एवं क्राफ्ट, गीत, नृत्य और एंकरिंग के गुण सीखे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम हार्निश कुमारी, स्कीपिंग में अंशु कुमारी, कबड्डी और खो खो में दसवीं सेक्शन ए, रंगोली में प्रेरणा कुमारी, अनु कुमारी, शोभा कुमारी, प्रीति कुमारी, क्विज़ में रेखा कुमारी, स्पीच में रिया कुमारी, पेंटिंग में जिया कुमारी, आर्ट एवं क्राफ्ट में प्रीति कुमारी, नृत्य में गरिमा कुमारी, गीत में निशि कुमारी व उत्कृष्ट एंकरिंग में मदीना परवीन को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।