मारपीट की घटना में घायल
गढ़वा के कूपा गांव में रघुवंश यादव को मारपीट की घटना में चोटें आईं। रघुवंश ने आरोप लगाया कि जब उसने प्रदीप यादव को आम का पेड़ काटने से रोका, तो उसने और उसके साथियों ने मिलकर उसे पीटा। गंभीर हालत में...

गढ़वा। खरौंधी थानांतर्गत कूपा गांव निवासी जयश्री यादव का पुत्र रघुवंश यादव मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में रघुवंश ने आरोप लगाया कि प्रदीप यादव आम का पेड़ को काट रहा था। उसकी जानकारी मिलने पर उसे आम का पेड़ काटने से मना किया तो कामेश्वर यादव, प्रदीप यादव, तेतरी देवी, वीरकेश यादव, उद्धेश्वर यादव सहित अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
उसके बाद परिजन उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।