खेतों में पक कर तैयार है गरमा धान की फसल
चाकुलिया प्रखंड के कई पंचायतों में गरमा धान की खेती बृहद रूप से हुई है। फसल पककर तैयार है और कटनी शुरू होने वाली है। लेकिन किसानों को जंगली हाथियों का डर है, जो फसल को बर्बाद कर सकते हैं। पिछले कई...

चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के कई पंचायतों में बृहद रूप से गरमा धान की खेती हुई है। इन दिनों खेतों में गरमा धान की फसल पक कर तैयार हो गई है। दो-चार दिन में कटनी शुरू हो जाएगी। फसल अच्छी हुई है। मगर किसानों को जंगली हाथियों का डर सता रहा है। क्योंकि इन दिनों क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही है। जंगली हाथी खेतों में तैयार गरमा धान की फसल को रौंद कर और खाकर बर्बाद करते हैं। पिछले कई साल से यहां के किसान जंगली हाथियों का उपद्रव झेल रहे हैं। जिन पंचायतों में गरमा धान की खेती अधिक हुई है, वे हाथी प्रभावित हैं। कालियाम, मालकुंडी, कालापाथर, सरडीहा समेत अन्य कई पंचायत हैं, जहां गरमा धान की खेती हुई है। ऐसे पंचायत सर्वाधिक हाथी प्रभावित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।