मुर्गाघुटू धोरोंम अखाड़ा में ओलचिकी शताब्दी महोत्सव आज
जादूगोड़ा में ओलचिकी शताब्दी महोत्सव 18 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर एक विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक...

जादूगोड़ा। मुर्गाघुटू धोरोंम अखाड़ा (नरवा पहाड़) में ओलचिकी शताब्दी महोत्सव रविवार को मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियों तेज हो गई है। इधर कार्यक्रम की सफलता को लेकर भुरका ईपिल ओलचिकी इतुन आसड़ा के सचिव लोबो मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पौराणिक बाबा पिथो मुर्मू, बुद्धेश्वर मुर्मू,वीरेंद्र हेंब्रम उपस्थित थे। बैठक के बाद सचिव लोबो मुर्मू ने कहा कि आगामी 18 मई को विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन का फैसला लिया गया है। इस कार्यक्रम में यूसील जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट मनोरंजन महाली व विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे।जिसकी शुरुआत मोटरसाइकिल रैली से होगी।
यह रैली सुबह 8 बजे मुर्गाघुटू धोरोंम अखाड़ा (नरवा पहाड़) से निकाली जायेगी जो कदमा, केड़ो नरवा यूसिल कॉलोनी होते हुए धोरोम आखाड़ा में आकर समाप्त हो जाएगी। इस कार्यक्रम में जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट मनोरंजन महाली व विधायक संजीव सरदार होगे मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।