जंगली हाथियों ने गरमा धान की फसल को किया नष्ट
बहरागोड़ा के भादुआ गांव में जंगली हाथियों ने किसानों की 8 एकड़ गरमा धान की फसल को नष्ट कर दिया है। किसानों ने बताया कि हाथियों का झुंड हर रात फसल को खा कर रौंद देता है। कम बारिश के बावजूद उनकी मेहनत...

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत भादुआ गांव के किसानों के द्वारा लगाई गई गरमा धान की फसल को नष्ट कर दिया है। जंगली हाथियों के उत्पात से एक बार फिर से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की करीब 8 एकड़ में लगी पकी हुई गरमा धान के फसल को नष्ट कर दिया। वहीं किसान निशिथ महतो, निमाई महतो, नित्य रंजन महतो, कैलाश महतो, गुरुदास मुर्मू, बया मुर्मू आदि समेत कई किसानों के खेत में गरमा धान की खेती की गई थी। किसानों ने बताया कि हर दिन हाथियों की झुंड जंगल से मध्यरात्रि में निकलकर पहले से ही तांडव मचाते हुए गरमा धान के फसलों को भरपेट खाने के बाद पैरों से रौंद दिया। हाथियों ने इनदिनों दधकुण्डी, लुगाहारा, बाकड़ा तथा भादुआ गांव में लगातार विचरण कर रहा है। वे फसलों को खाने के बाद नष्ट कर दे रहे हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने इस बार कम बारिश होने के बाद अपनी मेहनत के बदौलत रबी फसल उगायी थी लेकिन ऐन मौके पर हाथियों ने रबी फसल भी बर्बाद कर दी है। फसल पकने में अब कुछ ही दिन बाकी था ऐसे समय में उन लोगों की फसल नष्ट होने से उनके समक्ष मुसीबत खड़ी हो गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।