Maharshi Mehi Paramhans Jayanti Celebrated with Devotion in Giddhakhota गिद्धखोता में महर्षि मेंही परमहंस जयंती पर सत्संग और प्रभात फेरी, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsMaharshi Mehi Paramhans Jayanti Celebrated with Devotion in Giddhakhota

गिद्धखोता में महर्षि मेंही परमहंस जयंती पर सत्संग और प्रभात फेरी

फोटो नं. 18 प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु। फोटो नं. 18 प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु।फोटो नं. 18 प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु।फोटो नं. 18 प्रभा

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाThu, 15 May 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
गिद्धखोता में महर्षि मेंही परमहंस जयंती पर सत्संग और प्रभात फेरी

रायडीह। सुरसांग के गिद्धखोता गांव में बुधवार को महर्षि मेही परमहंस जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मौके पर गुमला जिला संतमत सत्संग समिति द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अहले सुबह तीन से चार बजे तक सामूहिक ध्यान से हुई। इसके बाद प्रातः पांच बजे प्रभात फेरी गिद्धखोता से निकल कर सुरसांग, बिरकेरा, मसरी बेड़ा, सालकाया,पूर्णापानी होते हुए पुनः सत्संग स्थल पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम, वंदे मातरम् जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं सत्संग में रांची से आए कृष्णानंद बाबा ने गुरु के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुरु की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। चाहे आत्मिक उन्नति हो या जीवन निर्माण,गुरु का मार्गदर्शन अनिवार्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्या राम,0धनकेश्वर सिंह, रुपनाथ राम, ऊषा देवी, शिवनारायण लोहारा, गोपाल पांडेय, पिंटू राम, गजेंद्र राम सहित कई कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।