NCC Cadets Celebrate Nature Festival Sarhul with Cultural Program in Gumla डीएवी में एनसीसी कैडेट्स ने सरहुल पर प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsNCC Cadets Celebrate Nature Festival Sarhul with Cultural Program in Gumla

डीएवी में एनसीसी कैडेट्स ने सरहुल पर प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

गुमला के डीएवी स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने एएनओ सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा के मार्गदर्शन में सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 46 झारखंड बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने विद्यालय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 30 March 2025 12:43 AM
share Share
Follow Us on
डीएवी में एनसीसी कैडेट्स ने सरहुल पर प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

गुमला। डीएवी स्कूल गुमला के शनिवार को एनसीसी कैडेट्स ने एएनओ सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा के मार्गदर्शन में प्रकृति पर्व सरहुल पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने इस आयोजन के लिए विद्यालय को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ.रमाकांत साहु ने बताया कि चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाने वाला सरहुल पर्व धरती माता को समर्पित है। जिसमें साल वृक्ष की पूजा की जाती है। सेकेंड ऑफिसर झा ने कहा कि यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। कैडेट ताशा झा ने वृक्षारोपण का आग्रह किया और प्रकृति रक्षा का संकल्प लिया। कैडेट समीक्षा उरांव, अपेक्षा उरांव, रितु कुमारी, अंजलिना मिंज और सौम्या कच्छप ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता फैलाने के लिए सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।