Passenger Vehicle Accident in Gumla Several Injured as Vehicle Overturns डेवीडीह के समीप सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsPassenger Vehicle Accident in Gumla Several Injured as Vehicle Overturns

डेवीडीह के समीप सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

पत्ती टूटने से हादसा डेवीडीह के समीप सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायलडेवीडीह के समीप सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायलडेवीडीह के समीप सवारी वाह

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाTue, 6 May 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
डेवीडीह के समीप सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

गुमला प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के डेवीडीह के समीप सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन का आगे का पत्ती अचानक टूट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। रायडीह थाना क्षेत्र के कोबी टोली निवासी 15 वर्षीय समीक्षा उरांव,रिंकी मिंज, बिपा देवी, राकेश उरांव, चेतन उरांव, अटरिया निवासी दुर्गा उरांव और गोड़ी टोली निवासी महावीर मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

जहां उनका इलाज जारी है। सभी यात्री कोबी टोली से घाघरा के नवाडीहा गांव एक बड़े मेहमानी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं वाहन मालिक व चालक की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।