बसिया में सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
तीन युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर तीन युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफरतीन युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफरतीन युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र में बुधवार अपराहन में हुएसड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार किंदिरकेला निवासी तीन युवक यामाहा मोटरसाइकिल से कामडारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बसिया निवासी राजकुमार गुप्ता के घर के सामने रांची की ओर जा रही एक ट्रक को उन्होंने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक ट्रक के अंदर फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पतुरा निवासी दानिस खान (20 वर्ष), किंदिरकेला निवासी शेख शाहिल (22 वर्ष) और फैसल खान (25 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।
एंबुलेंस की कमी से ग्रामीणों में आक्रोश
घायलों को रांची रेफर किए जाने के बाद उनके परिजन एंबुलेंस की व्यवस्था में जुटे, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद रेफरल अस्पताल से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। मजबूरन परिजनों ने निजी एंबुलेंस की मदद से घायलों को रांची भेजा। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द एंबुलेंस सेवा को सुचारु करने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।