Self-Defense Training for School Girls in Chitrakoot Empowering Safety and Confidence छात्राओं को सुरक्षा के लिए दिया रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र बांटे गए, Chitrakoot Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsSelf-Defense Training for School Girls in Chitrakoot Empowering Safety and Confidence

छात्राओं को सुरक्षा के लिए दिया रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र बांटे गए

Chitrakoot News - चित्रकूट में परिषदीय स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 24 दिवसीय प्रशिक्षण में 75 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटMon, 14 April 2025 09:16 AM
share Share
Follow Us on
छात्राओं को सुरक्षा के लिए दिया रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र बांटे गए

चित्रकूट, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान दिया गया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में आयोजित 24 दिवसीय प्रशिक्षण में 75 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

प्रशिक्षक श्याम सुन्दर यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाध्यापिका ऊषा रानी त्रिपाठी ने प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से बालिकाओं में सुरक्षा की भावना जागृत होती है। एकता, आत्मविश्वास, अनुशासन संगठन क्षमता में भी वृद्धि होती है। यह प्रशिक्षण ट्रेन, बस सफर या अन्य जगह जहां लोग आते जाते हैं, वहां खुद की सुरक्षा के लिए बालिकाएं आत्म निर्भर रहती है। छात्रा मोनिका देवी का कहना था कि प्रशिक्षण लेने के बाद अब वह खुद की सुरक्षा करने में सक्षम होंगी। इसके साथ ही दूसरों की भी सुरक्षा कर सकते है। प्रशिक्षक श्याम सुन्दर यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण हर वर्ष बालिकाओं को दिया जाता है। जिले में संचालित सभी परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान सहायक अध्यापिका रचना यादव, सुशीला पांडेय, गरिमा सिंह, रंचना चंदेल, ममता, सरला सिंह, गीतांजलि, दीपा, प्रियंका, सोनू गौतम, विद्यासागर सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।