Serious Accident in Gumla Two Injured in Auto Collision घाघरा में ऑटो से गिरने से दो लोग घायल, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsSerious Accident in Gumla Two Injured in Auto Collision

घाघरा में ऑटो से गिरने से दो लोग घायल

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में बरकनी गांव के पास एक वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय शंकर उरांव और फुलो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। स्थानीय लोगों की मदद से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाWed, 7 May 2025 11:56 PM
share Share
Follow Us on
घाघरा में ऑटो से गिरने से दो लोग घायल

गुमला। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बरकनी गांव के समीप वाहन की टक्कर से ऑटो में सवार हलमाटी निवासी 60 वर्षीय शंकर उरांव व फुलो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे की है। स्थानीय लोगो की मदद से घायलो को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार कर सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एक ऑटो मे सवार होकर बरकनी गांव एक कार्यक्रम मे गये थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान बरकनी के समीप समने से आ रहे वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

टक्कर के बाद ऑटो मे बैठा शंकर व फुलो देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।