किशोरी ने खाया जहर, गुमला रेफर
घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने पारिवारिक नाराजगी के कारण जहर खा लिया। पिता की डांट से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों को घटना का पता तब चला जब वह दरवाजा खोलकर उल्टी करने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 7 June 2025 11:07 PM

घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम एक 16 वर्षीय किशोरी ने पारिवारिक नाराजगी में जहर खा लिया। जानकारी के अनुसार पिता की डांट से आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया। दरवाजा खोलकर उल्टी करते देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है। किशोरी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।