girl took horrific step after fight with her boyfriend in Jamshedpur Jharkhand 5 people including girl arrested झारखंड के जमशेदपुर में प्रेमी से झगड़े के बाद लड़की का खौफनाक कदम, 1 लड़की समेत 5 गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़girl took horrific step after fight with her boyfriend in Jamshedpur Jharkhand 5 people including girl arrested

झारखंड के जमशेदपुर में प्रेमी से झगड़े के बाद लड़की का खौफनाक कदम, 1 लड़की समेत 5 गिरफ्तार

उसने उन्हें पैसे देने के लिए बुलाया था। रविवार रात 9 बजे दोनों लड़कियां होटल पहुंचीं। इसके बाद ऋतुराज और पंकज भी वहां आए। देर रात युवती ने आत्महत्या कर ली।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, जमशेदपुर, हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 12:20 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड के जमशेदपुर में प्रेमी से झगड़े के बाद लड़की का खौफनाक कदम, 1 लड़की समेत 5 गिरफ्तार

प्रेमी से फोन पर विवाद के बाद एक लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस और परिजन हैरान हो गए। लड़की ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले मेंयह घटना रविवार देर रात लगभग 2 बजे साकची के आमबगान स्थित होटल ईआई डोराडो में हुई। युवती का शव कमरा नंबर 506 में फंदे से लटका मिला। यह हैरान करनी वाली घटना झारखंड के जमशेदपुर में सामने आई है।

कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी मिले। पुलिस ने होटल संचालक दीप्तेन बैनर्जी, मैनेजर शफीक, युवती को होटल बुलाने वाले ऋतुराज कुमार, पंकज शर्मा और मृतका की सहेली को हिरासत में लिया है। ऋतुराज ने बताया कि वह बिहार के औरंगाबाद का निवासी है और शराब दुकानों में मैनपावर सप्लाई करने वाली एजेंसी में डेटा एंट्री का कार्य करता है।

पंकज एक शराब दुकान में सेल्समैन है। दोनों राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रहते हैं। पल्लवी नाम की महिला शराब दुकान पर अक्सर आती थी। उसने उन्हें पैसे देने के लिए बुलाया था। रविवार रात 9 बजे दोनों लड़कियां होटल पहुंचीं। इसके बाद ऋतुराज और पंकज भी वहां आए। देर रात युवती ने आत्महत्या कर ली।

मृतका की सहेली के अनुसार, वह ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 1 की रहने वाली है, जबकि मृतका रोड नंबर 14 में रहती थी। मृतका को नशे की लत थी और वह शराब व गांजे का सेवन करती थी। रविवार रात 8 बजे उसने फोन कर साकची बुलाया और दोनों होटल पहुंचीं। रात करीब 1 बजे मृतका के प्रेमी का फोन आया और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।

मामला बढ़ता देख सभी चले गए। कुछ समय देखा कि कमरा अंदर से बंद है और मृतका ने फांसी लगा ली। घटना के बाद मृतका का शव घंटों तक पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा रहा, लेकिन कोई परिजन उसे देखने नहीं आया।