पोड़ैयाहाट में कार और मोटरसाइकिल में आमने सामने टक्कर, तीन लोग घायल
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में एक बलेनो कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सुबह 11:00 बजे हुई, जब घायलों ने त्योहार मनाने के लिए यात्रा की थी।...

पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा पोड़ैयाहाट फोरलेन निमार्णाधीन मुख्य मार्ग राइस मिल के समीप बलेनो कार वाहन व मोटरसाइकिल वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सुबह 11:00 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है की हंसडीहा थाना क्षेत्र बनियारा गांव निवासी शकील बीबी (22) वर्ष आमुदालीब अंसारी (24) वर्ष शाहिद अंसारी (17) वर्ष अपने गांव से थाना क्षेत्र के तालझारी गांव त्योहार मनाने आ रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा गोड्डा की ओर से तेज रफ्तार बलेनो कार वाहन आगे चल रहे ट्रक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे मोटरसाइकिल में सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और घिसाड़ते हुए सड़क सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। घटना में मोटरसाइकिल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। और घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक मनोज यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। और दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेते हुए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपस्थित डॉक्टर रितेश वर्मा ने तीनों घायलों का स्वास्थ्य उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। घटना में आमुदाबील अंसारी को शरीर के दाहिने हिस्से के ऊपर से नीचे तक गंभीर चोट है। साहीद अंसारी को सर एवं पैर में चोट आई है।वही सकीला बीवी को दोनों पैर एवं शरीर में चोट आई है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पर घटना स्थल पहुंचे थे सभी घायल को स्वास्थ्य उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया गया है साथ ही घटना घटित बलेनो वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।