108 Women Participate in Kalash Yatra to Inaugurate Ramcharit Manas Mahayagya in Fatehpur कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ शुरू, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih News108 Women Participate in Kalash Yatra to Inaugurate Ramcharit Manas Mahayagya in Fatehpur

कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ शुरू

देवरी के फतेहपुर स्थित हनुमान मंदिर में 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर रामचरित मानस महायज्ञ के दूसरे महाधिवेशन का शुभारंभ किया। महिलाएं शिवगंगा जलाशय से जल भरकर यज्ञ मंडप तक पहुंची। महायज्ञ में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 18 April 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ शुरू

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के फतेहपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को 108 महिलाओं व युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर रामचरित मानस महायज्ञ यज्ञ के दूसरे महाधिवेशन का शुभारंभ किया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य दिनेश पांडेय व उपाचार्य रंजीत शास्त्री के नेतृत्व में महिलाएं कलश लेकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए फतेहपुर, नायकडीह आदि गांवों का भ्रमण कर (घासीडीह) लकड़गढ़ा शिव मंदिर स्थित शिव गंगा जलाशय तक गई। शिवगंगा में वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलशों में जल भरा गया। जहां से कलश लेकर पदयात्रा करते हुए घासीडीह, सिरनाटांड़, नायकडीह, पांडेयडीह मोड़, नावाडीह गांव होते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंच कर यात्रा का समापन किया गया। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ अनुष्ठान के दौरान व्यास ब्रह्मदेव गिरी की अगुवाई में दिनभर संगीतमय नवाह परायण पाठ एवं रात में अयोध्या धाम से संत द्वारा श्री राम कथा प्रवचन किया जाएगा। मौके पर मुख्य यजमान अर्जुन राय सहित सुधीर राय, कांग्रेस राय, प्रमोद गिरि, विपिन गिरि, कैलास गिरि, दिगम्बर राय, प्रभु गिरि, ब्रह्मदेव गिरि आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।