Hars Singh Selected for Indian Army Celebrated Taekwondo Player from Gaubipur ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्ष सिंह का सेना में चयन, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsHars Singh Selected for Indian Army Celebrated Taekwondo Player from Gaubipur

ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्ष सिंह का सेना में चयन

Ghazipur News - सैदपुर के गैबिपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी हर्ष सिंह का सेना में चयन हुआ है। उन्होंने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप और एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 19 April 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
ताइक्वांडो खिलाड़ी हर्ष सिंह का सेना में चयन

सैदपुर। क्षेत्र के गैबिपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के और एक खिलाड़ी का चयन सेना में होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी हर्ष सिंह के बहुमुखी प्रतिभा को देखते हुए बैंगलुरु (कर्नाटक) स्थित एएससी आर्मी सेंटर के अधिकारियों ने चयन सेना के लिए कर लिया है। इसकी सूचना मां कांति सिंह और अपने कोच अमित कुमार सिंह को दी। हर्ष सिंह वर्ष 2022 के जूनियर विश्व चैम्पियनशिप बुल्गारिया (यूरोप) के लिए भारतीय टीम में चयनित हुए, इसके बाद इसी वर्ष वियतनाम में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में भी भारतीय टीम का नेतृत्व किया। वर्ल्ड ताईक्वांडो के तत्वाधान में नेपाल के पोखरा में आयोजित ग्रेड 2 लेवल के अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीलंका को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान स्पोर्ट्स अकादमी के चेयरमैन रामविलास सिंह, व्यवस्थापिका प्रिया सिंह, शिवम दुबे, जयशंकर यादव, अभय सिंह, बृजबाला सोनी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।