छात्रा आकांक्षा ने बढ़ाया रुदौली का मान
Ayodhya News - रुदौली की आदर्श इण्टर कॉलेज की कक्षा-11 की छात्रा आकांक्षा सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के 'प्रेरणा' कार्यक्रम के लिए हुआ है। आकांक्षा ने 10 जिलों में से पहले स्थान हासिल किया। उनकी सफलता में शिक्षिका...

रुदौली। आदर्श इण्टर कॉलेज रुदौली की कक्षा- 11 की छात्रा आकांक्षा सिंह की उपलब्धि से रुदौली का नाम रोशन हुआ है। आकांक्षा का चयन राष्ट्रीय स्तर के ‘प्रेरणा एक अनुभवात्मक ज्ञान कार्यक्रम में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 10 जिले में महज दो बच्चों कस चयन हुआ है। इसमें आकांक्षा प्रथम स्थान पर रही। आकांक्षा की उपलब्धि में शिक्षिका तंजीम फातिमा का महत्वपूर्ण योगदान है। छात्रा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षिका को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का स्नेह और मार्गदर्शन ही उनकी सफलता का आधार बना। प्रधानाचार्य पंकज मौर्य ने कहा कि यह सफलता रुदौली के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।