Good Friday Celebrations Christian Community Remembers Jesus Sacrifice in Gazipur बलिदान दिवस रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGood Friday Celebrations Christian Community Remembers Jesus Sacrifice in Gazipur

बलिदान दिवस रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे

Ghazipur News - गाजीपुर में मसीही समाज ने गुड फ्राइडे को प्रभु येशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया। क्रुस यात्रा में लगभग छह सौ श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई और प्रभु येशु के बलिदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSat, 19 April 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
बलिदान दिवस रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे

गाजीपुर। मसीही समाज के लोगों ने गुड फ्राइडे को प्रभु येशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया। जहां शहर स्थित गिरजाघर से दोपहर करीब तीन बजे इस बलिदान को स्मरण करते हुए क्रुस यात्रा निकाली गयी, जो कान्वेंट स्कूल परिसर से होते हुए तुलसीसागर लूर्द माता चर्च में पहुंची। इसमें युवाओं ने इस दिव्य घटना को नाटकीय रूप में दर्शाया और क्रुस यात्रा निकाली। करीब छह सौ श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। इसके बाद चर्च पहुंचकर पूरे विश्व के हर क्षेत्र को एवं मानव जीवन की हर जरूरतों को ध्यान में रखकर उनके लिए विषेश प्रार्थना की गयी। फिर क्रास की प्रार्थना की गयी। अंत में प्रसाद वितरण कर इसका समापन किया गया। फा. अन्थोनी रोडिग्स पल्ली पुरोहित ने बताया कि आज का दिन पुण्य, त्याग, तपस्या, प्रार्थना एवं उपावास का दिन माना जाता है। इसे लेकर शहर के मसीही समाज के लोगों ने चर्च में प्रार्थना सभा भी की। वहीं उनके दिये गये उपदेश दयालुता, करूणा, उदार हृदय रखने की प्रेरणा दी गयी। गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था। जब वे क्रूस पर अपने प्राण त्यागा, तो उन्हें क्रूस जिसे सूली कहते हैं वहां से उतारकर दफना दिया गया और लेकिन प्रभु येशु तीसरे दिन अर्थात् रविवार के दिन मृत्यु पर विजय प्राप्त कर वह पुन: जीवित हो उठे। इसी दिन को पास्का एवं ईस्टर कहा जाता है। प्रभु येशु के प्राण त्यागने और फिर उनके जी उठने की घटना ने शुक्रवार की घटना को एक नया पहचान दिलाया। इस कार्यक्रम को फा. अन्थोनी रोडिग्स पल्ली पुरोहित एवं सि. प्रीति सिपिरियर के नेत‌‌ृत्व में संचालित किया गया। प्रभु येशु की भूमिका नवीन ने निभायी। फा. आनन्द, फा. कृपाल मेल्क्योर, फा. मुकेष सि. सबीना सि. अनुप्रिया एवं समस्त पल्ली वासी आदि इस दिव्य घटना के साक्षी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।