90 Pilgrims Trained for Hajj Journey in Giridih 90 यात्रियों को दी गई हज की जरुरी ट्रेनिंग, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih News90 Pilgrims Trained for Hajj Journey in Giridih

90 यात्रियों को दी गई हज की जरुरी ट्रेनिंग

गिरिडीह में 90 यात्रियों को भंडारीडीह जामा मस्जिद में हज यात्रा पर जाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में 55 पुरुष और 35 महिलाएं शामिल थीं। प्रशिक्षकों ने यात्रियों को हज के अरकान,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 14 April 2025 05:45 AM
share Share
Follow Us on
90 यात्रियों को दी गई हज की जरुरी ट्रेनिंग

गिरिडीह। हज यात्रा पर जानेवाले 90 यात्रियों (जायरीनों) को भंडारीडीह जामा मस्जिद में रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण लगाकर प्रशिक्षित किया गया। झारखंड हज कमेटी की ओर से लगाए गए इस प्रशिक्षण में 55 पुरुष और 35 महिला यात्रा शरीक हुई। इसमें प्रशिक्षकों द्वारा सभी यात्रियों को हज के अहम अरकान की जानकारियां दी गई। साथ ही सच्चे भाव से हज यात्रा पर जाने की सलाह दी। कहा कि यात्रा में यात्रियों को सतर्क रहने और अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना है। रांची से आए हाजी सिद्दीकी ने हज पर जानेवाले यात्रियों को यहां से वहां तक की हर जरूरी जानकारी दी। आनेवाली समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया। कहा कि दिल लगाकर पूरे वक्त अरकान की अदायगी और इबादत करें। हज के दौरान किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी। भाषा समझने और बातचीत करने में आनेवाली परेशानियों को दूर करने के लिए भी आवश्यक टिप्स उन्होंने दिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में डॉ. रियाज अहमद, सदर मो. तसलीम, सेक्रेटरी मुद्दसिर, अफाक नौशाद, नौशाद आलम पप्पू, प्रोफेसर मंजूर आलम, महमूद आलम की भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।