Congress Meeting for Constitution Save Rally in Giridih District संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCongress Meeting for Constitution Save Rally in Giridih District

संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक

गिरिडीह जिला मुख्यालय में 28 मई को संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक बगोदर में हुई। जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारी में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 22 May 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक

बगोदर। गिरिडीह जिला मुख्यालय में 28 मई को आयोजित होनेवाले संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक बगोदर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार निराला ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। रैली के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारी में जुट जाने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेवारी एक-एक कार्यकर्ताओं की है। तैयारी को लेकर गांव - गांव में बैठक करने और रैली के उद्देश्यों से जनता को रू-ब-रू कराने का सुझाव भी दिया।

साथ ही अधिकाधिक लोगों को रैली में शामिल कराने की गारंटी सुनिश्चित करने की अपील की गई। इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। भुवनेश्वर यादव एवं प्रकाश मोदी को उपाध्यक्ष, मीठू दास, नईम अहमद नूरी, महेश मंडल, रूपलाल यादव उर्फ मीठू यादव, बासुदेव महतो, जगदीश मंडल, जीवन मेहता, विरेन्द्र कुमार, प्रभात सिंह को संयुक्त रूप से महासचिव बनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। केंद्र सरकार के द्वारा संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में संविधान बचाने की जरूरत है। इसे चुनौती के रूप में लेने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।