संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने का निर्णय
देवरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में 28 मई को संविधान बचाओ रैली के सफल आयोजन की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को रैली के लिए आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र...

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पार्टी कार्यालय में बुधवार को बैठक आयोजित की। जिसमें पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार 28 मई को जिला मुख्यालय में संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित पार्टी के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को उक्त रैली को सफल बनाने के लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं को भाग लेने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। जिला अध्यक्ष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के संविधान को बदलने की तैयारी की जा रही है। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर देशभर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी पुण्यतिथि मनायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने की। मौके पर जिला परिषद सदस्य विमल कुमार सिंह, कपिलदेव राय, धोकल दास, अनिल माहथा, किशोर राय, गोपाल कुमार, अब्दुल अंसारी, पुरुषोत्तम चौधरी, इम्तियाज अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।