Five Indian Migrant Workers Kidnapped by Armed Criminals in Niger Family s Concerns Rise बगोदर के 5 मजदूरों का नाइजर से अपहरण, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFive Indian Migrant Workers Kidnapped by Armed Criminals in Niger Family s Concerns Rise

बगोदर के 5 मजदूरों का नाइजर से अपहरण

बगोदर क्षेत्र के पांच प्रवासी मजदूरों का अपहरण नाइजर में सशस्त्र अपराधियों द्वारा किया गया। दो दिन बीतने के बाद भी मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। पूर्व विधायक ने श्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 28 April 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
बगोदर के 5 मजदूरों का नाइजर से अपहरण

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के पांच प्रवासी मजदूरों का पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर देश से सशस्त्र अपराधियों के द्वारा अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी मजदूरों का सुराग नहीं मिल पाया है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। जिन मजदूरों का अपहरण किया गया है उनमें दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो एवं मुंडरो के उतम महतो शामिल हैं। इधर घटना की सूचना मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह रविवार को दोंदलो एवं मुंडरो पहुंचकर अपहृत मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया है कि उनका प्रयास होगा मजदूरों की सकुशल वतन वापसी कराने की। पूर्व विधायक ने मामले को झारखंड सरकार के श्रम विभाग सहित वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए मजदूरों की सकुशल वापसी की दिशा में पहल किए जाने की मांग की है। बताया जाता है कि अपहृत सभी मजदूर 2024 के जनवरी महीने में नाइजर गए थे। वहां केपीटीएल नामक ट्रांसमिशन कंपनी में काम करते थे। जिन मजदूरों का अपहरण किया गया है उनके परिजनों ने बताया कि उसी कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने घटना की जानकारी दी है। जिसमें बताया कि सशस्त्र अपराधियों का जत्था कैंप में पहुंचकर सुरक्षा गार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इस दौरान लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। जिसमें 12 सुरक्षा कर्मियों की मौत होने की बात कही गई। इसी दौरान वहां काम कर रहे पांचों मजदूरों ने अपराधियों के पास खुद को सरेंडर कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से उन मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।