Giridih Girls Excel in Jharkhand Board 12th Results - Top Five Achievers गिरिडीह की 3 छात्राएं झारखंड में टॉप फाइव पर, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGiridih Girls Excel in Jharkhand Board 12th Results - Top Five Achievers

गिरिडीह की 3 छात्राएं झारखंड में टॉप फाइव पर

गिरिडीह की बेटियों ने झारखंड राज्य बोर्ड 12वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। जिले की तीन छात्राओं श्रेया पांडेय, लक्ष्मी कुमारी और प्रज्ञा कुमारी ने राज्य के टॉप फाइव में स्थान प्राप्त किया। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 16 May 2025 06:28 AM
share Share
Follow Us on
गिरिडीह की 3 छात्राएं झारखंड में टॉप फाइव पर

गिरिडीह। झारखंड राज्य बोर्ड 12वीं के परिणाम में गिरिडीह की बेटियों का दबदबा रहा। राज्य के टॉप फाइव में जिले की तीन बेटियों ने स्थान प्राप्त की है। जिस पर विद्यालय सहित पूरा जिला उत्साहित है। गिरिडीह डीसी और शिक्षा पदाधिकारी ने सभी होनहार छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धि पर बधाई और शुभकामना दी है। कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी बच्चों ने अपने शिक्षकों, माता-पिता, स्कूल, समाज तथा समस्त जिले को गौरवान्वित किया है। इन्होंने बनाई जगह सरजेसी बोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स की तीन बेटियों ने पूरे राज्य में टॉप फाइव में शामिल होकर विद्यालय प्रबंधन समेत पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

इसमें श्रेया पांडेय (आर्ट्स 95.4), लक्ष्मी कुमारी (आर्ट्स 94.6) और प्रज्ञा कुमारी (आर्ट्स 94.2) शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।