Government Ration Distribution in Giridih 90 58 Beneficiaries Served राशन वितरण में गिरिडीह झारखंड में 7वें स्थान पर, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGovernment Ration Distribution in Giridih 90 58 Beneficiaries Served

राशन वितरण में गिरिडीह झारखंड में 7वें स्थान पर

गिरिडीह, झारखंड में सरकारी राशन वितरण का कार्य 90.58% पूरा हो चुका है। डीएसओ गुलाम समदानी ने बताया कि जून में 3,80,609 कार्डधारियों को राशन दिया गया। डीसी रामनिवास यादव जुलाई माह का राशन वितरण की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 15 June 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
राशन वितरण में गिरिडीह झारखंड में 7वें स्थान पर

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गरीबों में सरकारी राशन का वितरण करने में गिरिडीह जिला झारखंड में सातवें पायदान पर है। पहले स्थान पर बोकारो, इसके बाद देवघर, धनबाद, दुमका, साहेबगंज, गढ़वा के बाद गिरिडीह को यह स्थान मेहनत और सख्त प्रशासन से नसीब हुआ है। जिले ने जून महीने में 90.58 फीसद लाभुकों में अनाज का वितरण कर दिया है। शनिवार को डीएसओ गुलाम समदानी ने कहा कि 90.58 फीसद पीएच और एएवाई कार्डधारियों में जून महीने का अनाज वितरण हो चुका है। 1946 डीलरों के माध्यम से तीन लाख 80 हजार 609 कार्डधारक को सरकारी राशन दिए जा चुके हैं। ऐसे जिले में चार लाख 30 हजार 308 कार्डधारी हैं।

शेष कार्डधारक को भी राशन का लाभ देने को सख्त निर्देश दिए गए हैं। डीसी कर रहे हैं मॉनिटिरिंग : डीएसओ ने कहा कि 16 से 30 जून तक कार्डधारियों में जुलाई माह का भी राशन वितरण कर देना है। ऐसा निर्देश डीलरों को दिया जा चुका है। जिला प्रशासन स्तर पर इसकी मॉनिटिरिंग हो रही है। यही नहीं डीसी रामनिवास यादव स्वयं डे टू डे अनाज वितरण की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। कहा कि अभी तक जुलाई माह का 30.33 फीसद कार्डधारियों में राशन वितरण हो चुका है। 15 दिन और समय है इसके वितरण करने का इस पर एजीएम, एमओ और डीलर को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ग्रीन कार्डधारकों को भी राशन का लाभ दें। इन्हें अगस्त 2024 का बैकलॉग और जून महीने का राशन दिया जाएगा। उन्होंने नमक और चीनी खराब होने पर एजीएम से लेकर एमओ और डीलरों को सख्त निर्देश दिया। कहा कि कार्डधारियों को न मिलकर यदि चीनी और नमक खराब हुई तो खैर नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।