Grand Tiranga Yatra in Giridih to Honor Operation Sindoor and Army तिरंगा यात्रा आज, शामिल होंगी मंत्री अन्नपूर्णा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGrand Tiranga Yatra in Giridih to Honor Operation Sindoor and Army

तिरंगा यात्रा आज, शामिल होंगी मंत्री अन्नपूर्णा

गिरिडीह में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के युवा, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 16 May 2025 06:27 AM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा आज, शामिल होंगी मंत्री अन्नपूर्णा

गिरिडीह। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना के सम्मान में शुक्रवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दलगत भावना से हटकर आहूत इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में गिरिडीह जिले के युवा, महिला, पुरुष तिरंगा लेकर शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में मुख्य रुप से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय शामिल रहेंगे। यह जानकारी भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने दी। तिरंगा यात्रा को लेकर बताया गया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे लोग झंडा मैदान में एकत्रित होंगे। यहां से हाथों में तिरंगा लेकर टावर चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक तक पहुचेंगे।

तिरंगा यात्रा में शामिल होने की सभी महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, पूर्व सैनिकों व किसानों से की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।