पोषण पखवाड़ा दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन
बेंगाबाद में आंगनबाडी सेविकाओं द्वारा पोषण पखवाड़ा दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। प्रदर्शनी में विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के...

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को आंगनबाडी सेविकाओं द्वारा पोषण पखवाड़ा दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके पूर्व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा एंव आंगनबाडी सेविकाओं ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने साग सब्जी, अंडा, मछली, मोटे अनाज से तैयार व्यंजनों का एक से बढ़कर एक स्टॉल लगाया था। पोषण पखवाड़ा दिवस सह प्रदर्शनी के माध्यम से हरे साग सब्जी के फायदे के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि लोग जिस तरह का आहार लेते है उसी अनुसार उनका व्यवहार और विचार होता है। इस लिए लोगों को अच्छे और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। वर्तमान समय में खान पान में लापरवाही के चलते लोग बीमारी की चपेट मे आते है। इससे बचने के लिए हरी साग सब्जी को आहार में लेना जरूरी है। कहा कि हरी साग सब्जी, दूध, फल, अंडा व मोटे अनाज से तैयार व्यंजन में अधिक पौष्टिक पाई जाती है। बताया गया कि महिलाओं में खून की कमी के कारण एनिमिया जैसी बीमारी होती है। इससे बचने के लिए किचन गार्डेन मे तैयार हरी साग सब्जी को प्रचुर मात्रा में लेने की सलाह दी गई। कहा कि कुपोषण मुक्त समाज निर्माण के उद्देश्य से गांव स्तर पर आंगनबाडी सेंटर की व्यवस्था की गयी है। इसमें बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए गर्भवती एंव धात्री माता को खान पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। मौके पर सेविका कौशल्या गोप ने भी हरी साग सब्जी के फायदे के बारे मे जानकारी दी। मौके पर सेविका अनीता भारती, मंजू देवी, शीला वर्मा, कंचन चौरसिया, सुनीता देवी, अंजू कुमारी, गुडिया कुमारी, अंजना, मालती देवी, सरिता देवी सहित कई पंचायतों से सेविका और सहायिका ने भाग लिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।