Youth Attacked and Left Injured Near Crematorium in Giridih युवक को मारपीट कर फेंका, तीन गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsYouth Attacked and Left Injured Near Crematorium in Giridih

युवक को मारपीट कर फेंका, तीन गिरफ्तार

गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल की रात एक युवक रोहित यादव को शादी समारोह से लौटते समय श्मसान घाट के पास घात लगाकर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। प्यारी देवी की शिकायत पर पुलिस ने तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 3 May 2025 06:41 AM
share Share
Follow Us on
युवक को मारपीट कर फेंका, तीन गिरफ्तार

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया श्मसान घाट के किनारे नदी में एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल अवस्था में फेंक दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 30 अप्रैल की देर रात पौने बारह बजे की है। इस संबंध में नगर थाना में बरमसिया श्मसान घाट निवासी प्यारी देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज यादव, उमेश यादव एवं विक्रम यादव शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों को पुलिस ने केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया है।

दर्ज प्राथमिकी में प्यारी देवी ने कहा है कि उसका बेटा रोहित यादव विवाह समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक श्मसान घाट में पूर्व से घात लगाये श्मसान घाट बरमसिया निवासी विक्रम यादव, बिकु यादव, उमेश यादव एवं शास्त्री नगर निवासी गोपी यादव व धीरज यादव समेत 4-5 अन्य अज्ञात अपने हाथ में लिये रड, लाठी, छुरा से उसके बेटे रोहित यादव पर हमला कर दिया गया। इस हमले से उसके बेटे का माथा फट गया। साथ ही हाथ टूट गया। जमकर मारपीट करने के बाद सभी उनके बेटे को घायल अवस्था में श्मसान घाट के नदी में फेंक दिया और भाग गये। हो-हल्ला सुन आस-पास के लोग पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद उन लोगों को सूचना मिली और उसके बाद वे लोग वहां पहुंचे और बेटे को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।