Celebrating 135th Birth Anniversary of Dr B R Ambedkar in Hazaribagh आंबेडरकर चौक पर बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनी, निकली रैली, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsCelebrating 135th Birth Anniversary of Dr B R Ambedkar in Hazaribagh

आंबेडरकर चौक पर बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनी, निकली रैली

हजारीबाग में झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार माता परिवार द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रैली निकाली गई और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 14 April 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
आंबेडरकर चौक पर बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनी,  निकली रैली

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार माता परिवार की ओर से सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 135 वीं जयंती आंबेडकर चौक में मनायी गयी। मौके पर रैली भी निकाली गयी। जयंती समारोह का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, केंद्रीय महासचिव नंदू वीर राम भुइया, केंद्रीय सदस्य छेदी राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माधो राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पवन चौधरी, संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष, बबलू कुमार पासवान, प्रदेश प्रवक्ता बलराम राम, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, सदस्य विजय कुमार चौधरी, विपुल चौधरी, विनय कुमार पासवान समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की 135 में जयंती मना रहे हैं। जो बहुत ही हर्ष की बात है। आज देश ही नहीं। पूरे विश्व में बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही है। उनके बताए हुए मार्ग शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को आत्मसात कर आगे बढ़ सकते हैं।केंद्रीय महासचिव नंदू वीर राम भुइंया ने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने संघर्षों से एवं काफी अथक प्रयास से भारत का संविधान लिखा गया। आज किसी न किसी कारणवश कोई ना कोई कानून बनाकर संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। आईए हम सब मिलकर संविधान को बचाने का संकल्प लेते हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने कहा आज हमें काफी हर्ष हो रहा है की बड़े-बड़े देश बाबा साहब के बताए गए मार्ग को अपनाकर आज विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा है लोकतंत्र की मजबूती ही संविधान की विशेषता है अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो संविधान को मजबूती प्रदान करते हुए भारत देश के विकास के बारे में हम सभी को सोचना चाहिए। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर माधो राम ने कहा भारत का संविधान विश्व का सबसे श्रेष्ठ संविधान है एवं लोकतंत्र की मजबूती का पहचान है। भारत का संविधान में सभी वर्गों को समान अधिकार दिया गया है। भारत सरकार से मांग करते हैं कि संविधान का सौ फीसदी अनुपालन किया जाए आए दिन देखा जाता है। किसी न किसी प्रकार से संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जाती है ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।